सिडनी में आव्रजन विभाग के खिलाफ व्यक्ति ने खुद को आग लगाई

सिडनी, 28 जुलाई (आईएएनएस)। आव्रजन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में एक व्यक्ति ने सिडनी में शुक्रवार को खुद को आग लगा ली।

समाचार पत्र गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 साल के व्यक्ति ने ली स्ट्रीट के पास विभाग की इमारत के सामने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और खुद को आग लगा ली।

अधीक्षक डेविड डोनहू यह पुष्टि नहीं कर सके कि व्यक्ति शरण लेने का इच्छुक है या आव्रजन प्रणाली के माध्यम से गुजरा है।

डोनहू ने कहा कि व्यक्ति पूरी तरह से व्यथित और परेशान था और उसने खुद को मार डाला होता यदि पुलिस ने उसे बचाया नहीं होता।

गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनहू ने कहा कि उसके आंशिक रूप से जांघ पर जलने का इलाज किया जा रहा है और अस्पताल में उसके मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

नाउरु में मई 2016 में सोमाली शरणार्थी होडान यासिन ने आव्रजन हिरासत में लिए जाने के दौरान खुद को आग लगा ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493