पियोंगयांग, 28 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन ने 1950-53 के कोरियन युद्धविराम की बरसी पर संघर्ष के दौरान मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए सैन्य समाधिस्थल का दौरा किया। शुक्रवार को राज्य संचालित मीडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
समाचार एजेंसी केसीएनए और रोडोंग सीनमुन समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, किंग ने गुरुवार को पियोंगयांग के बाह्य क्षेत्र में स्थित फदरलैंड लिबरेशन युद्ध शहीद समाधिस्थल का युद्धविराम हस्ताक्षर की 64वीं बरसी के उपलक्ष्य में दौरा किया।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज के अनुसार, कोरियन पीपल्स आर्मी के प्रतिनिधियों के साथ किंम जोंग-उन ने समाधिस्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पिछले 15 दिनों में यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति है।
उत्तर कोरिया इस दिन को ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाता है। बावजूद इसके कि युद्ध एक संघर्ष विराम की घोषणा के साथ बंद हुआ था, जो कभी एक संधि का रूप नहीं ले सका। इससे आज भी उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया तकनीकी रूप से युद्ध की स्थिति में हैं।
युद्धविराम की बरसी उस समय आई है, जब पियोंगयांग अन्य मिसाइल लांच की योजना बना सकता है। पिछले हफ्ते इस तरह की रिपोर्ट आई थी कि कुसोंग शहर के पास एक शटल की तैनाती की गई है।
उत्तर कोरिया की सेना ने देश के उत्तरपश्चिम में इस वर्ष कई प्रमुख लांच किए हैं, जिनमें उसका 4 जुलाई को पहला अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) ह्वासोंग-14 शामिल है, जिसकी अमेरिका के इलाके को अपने दायरे में लेने की क्षमता है।
पियोंगयांग, सियोल द्वारा इस महीने की शुरुआत में क्षेत्रीय तनाव को कम करने के लिए बुलाई गई वार्ता में चुप बना रहा है।
dharmpath.com dharmpath