राजकुमार बने सन्यासी-नरसिंहगढ़ से अघोर पीठ तक

अनिल सिंह(धर्मपथ)- ” तन मारा , मन बस किया,सोधा सकल सरीर ।काया को कफनी किया,वाको नाम फकीर ।। “

नरसिंहगढ़ रियासत जो मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में स्थित है के महाराज भानुप्रकाश सिंह जी के पुत्र महाराज कुमार यशोवर्धन सिंह जो मात्र 22 वर्ष की उम्र में सन्यास पथ की ओर अग्रसर हुए और उत्तरप्रदेश में गंगा किनारे स्थित अघोर पीठ के स्थापक अवधूत भगवान राम जी से दीक्षित हो सन्यासी बन गये.

baba11-300कीनारामी गुरु परंपरा में पथ पर चले

कीनारामी औघड़ साधुओं की परंपरा में पूज्य संत अवधूत भगवान राम जी से दीक्षा प्राप्त कर यशोवर्धन जी ने सन्यास ग्रहण किया और औघड़ गुरुपद संभव राम का नाम इन्हें गुरुदेव ने दिया.अवधूत भगवान राम जी के देहत्याग के उपरांत गुरु की वसीयत के अनुसार अघोर पीठ,पड़ाव,वाराणसी का पीठाधीश्वर घोषित किया गया,जिस पर आसीन हो ये गुरु के जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं .

imagesराजकुमार से सन्यासी तक का सफर

बचपन से 22 वर्ष का होने तक ये राजपरिवार की परंपराओं के अनुसार पले-बढ़े,सन्यासी बनने के बाद सन्यास के कठिन मार्ग पर गुरु-निर्देशन में चलना समाज के सामने एक प्रमाण है गुरु-भक्ति का,गुरु की सेवा करते हुए ये सन्यास पथ पर चलते रहे और सन 1992 में गुरु के शरीर अवसान उपरांत पीठाधीश्वर बने.वर्तमान में गुरुपद संभव राम जी पड़ाव स्थित मुख्यालय के अलावा देश भर में स्थित आश्रमों का कार्य देख रहे हैं,अवधूत भगवान राम जी के चलाये कार्यों को जिनमें कुष्ठ रोगियों का इलाज एवं आश्रम के 19 सूत्रीय कार्यों का संचालन शामिल है सुचारु रूप में आगे बढ़ा रहे हैं .

जशपुर में स्थित सोगड़ा आश्रम में चाय उत्पादन का कार्य सभी वैज्ञानिकों को चौंकाने वाला और वनवासियों की सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण है.

संस्था की वेबसाइट का लिंक-http://www.aghoryaan.org

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493