मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। निर्देशक डेविड एफ. सैंडबर्ग की फिल्म ‘एनाबेल: क्रिएशन’ भारत में 18 अगस्त को रिलीज होगी।
वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स भारत में यह फिल्म चार भाषाओं, अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज कर रहा है।
यह फिल्म ‘एनाबेल’ (2014) की अगली कड़ी है।
‘एनाबेल: क्रिएशन’ फिल्म ‘द कान्जरिंग’ फिल्म श्रृंखला की चौथी फिल्म है।
प्रीक्वेल को लेकर दर्शकों से उम्मीद के बारे में सैंडबर्ग ने कहा, “सिनेमाघर में दर्शकों के साथ बैठकर फिल्म देखने का सबसे अच्छा अनुभव उनकी तीन भावनाओं को देखकर मिलता है, जिसमें वे (दर्शक) जब फुसफुसाते हैं ‘क्या यह होने जा रहा है?’ या ‘नहीं, उस कमरे में मत जाओ!’ जब वे डर कर चिल्लाने या उछलने लगते हैं और आखिर में, चिल्लाने व उछलने के लिए एक-दूसरे पर हंसते हैं। मैं ऐसा ही होने की कल्पना कर रहा हूं।”
फिल्म में स्टेफनी सिगमैन, टेलीदा बेटमैन, लुलु विल्सन और फिलिपा कोल्थार्ड प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath