नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। ‘इंडियन फार्मा एक्सपो 2017’ नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 3 अगस्त से किया जाएगा। इस एक्सपो में विश्व स्तरीय फार्मा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी सभी प्रतिष्ठित कंपनियां अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन करेगी।

तीन दिवसीय फार्मा एक्सपो में फार्मा उद्योग, गैर फार्मा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग शिरकत करेंगे। इंडियन फार्मा एक्सपो का यह छठा संस्करण है। इस संस्करण में विभिन्न श्रेणियों के लिए 3 अगस्त को ‘बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2017’ का भी आयोजन किया जाएगा।
भारत में दवा निर्माण की कीमत यूरोप व अमेरिका में बनाई जा रही दवाओं की कीमतों से तकरीबन आधी है। यह सेक्टर 2018 तक लगभग 18.98 लाख और 2022 तक लगभग 24.64 लाख रोजगार मुहैया करा सकता है। इस एक्सपो में फार्मा इंडस्ट्री से जुड़ी लगभग 63 कंपनियां भाग ले रही हैं।
मेक इन इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक सन 2020 तक भारत विश्व में दवाओं का तीसरा बड़ा बाजार होगा। सन 2020 तक 45 अरब डॉलर का राजस्व फार्मा सेक्टर से प्राप्त होगा।
dharmpath.com dharmpath