सिंगुलरिटी यूनिवर्सिटी का देश का पहला चैप्टर केरल में

तिरुवनंतपुरम, 28 जुलाई (आईएएनएस)। सामुदायिक शिक्षा और नवाचार मंच सिंगुलरिटी यूनिवर्सिटी अपने पहले चैप्टर की स्थापना केरल में करने जा रहा है।

सिलिकॉन वैली स्थित संस्थान के राष्ट्रीय प्रभाग को टेक्नोपार्क में केरल स्टार्टअप मिशन (केएसयूएम) के ‘मीट अप कैफे’ से संचालित किया जाएगा। यह कंपनियों, उद्यमियों, गैर-सरकारी संगठनों और नीति निमार्ताओं को नई क्रांतिकारी प्रौद्योगिकियों को बेहतर तरीके से समझने तथा उनका इस्तेमाल करने में सक्षम बनाने के लिए कई तरह के शैक्षिक कार्यक्रमों की पेशकश करता है।

स्टार्टअप 10गडीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा सिंगुलरिटी यू, तिरूवनंतपुरम के एम्बेसडर बीनू कोशी ने कहा, “यह केवल एकल प्रौद्योगिकी, डोमेन या उद्योग के संबंध में नहीं है। अगर हम अपने समय और भविष्य के उन सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करना चाहते हैं, तो यह आवश्यक है।”

उन्होंने कहा, “सिंगुलरिटी यूनिवर्सिटी अपने प्रथम चरण के साथ भारतीय उपमहाद्वीप में अपने पंख पसार रही है। तिरूवनंतपुरम की तुलना में कोई अधिक उपयुक्त स्थान नहीं है। यहां प्रौद्योगिकी, स्पेस, चिकित्सा और अन्य दक्षताओं का एक संतुलित वातावरण है।”

सिंगुलरिटी यूनिवर्सिटी के शैक्षिक कार्यक्रमों में कृत्रिम बुद्धि और शिक्षण मशीन, नेटवर्किं ग और कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स, डिजाइन, डिजिटल स्वास्थ्य, बिग डेटा, साइबर सुरक्षा, क्राउड-सोसिर्ंग, डिजिटल वित्त और इंटरनेट प्रौद्याोगिकियां शामिल की गईं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493