मॉस्को, 28 जुलाई (आईएएनएस)। रूस ने शुक्रवार को अमेरिकी राजनयिक व कांसुलर मिशनों में कर्मियों की कुल संख्या 455 तक सीमित कर दी।
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रूस एक अगस्त से अमेरिकी उच्चायोग द्वारा दोरोझनाया स्ट्रीट के सभी मालखानों व सेरेब्रायनी बोर के इस्तेमाल पर भी रोक लगा देगा।
रूस ने यह कदम अमेरिकी कांग्रेस द्वारा 27 जुलाई को रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने के एक विधेयक को मंजूरी देने बाद उठाया है।
dharmpath.com dharmpath