आगरा, 28 जुलाई (आईएएनएस)। ताज महल के शहर आगरा के खेल प्रेमियों ने शुक्रवार को घर लौटीं आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा, पूनम यादव और राष्ट्रीय चयनकर्ता हेमलता काला का जोरदार स्वागत किया।

सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम को लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में मेजबान इंग्लैंड ने नौ रनों से हरा दिया था।
दीप्ति, पूनम और हेमलता की तिगड़ी को शुक्रवार को खुले वाहन में भगवान टाकिज से एकलव्य स्टेडियम तक ले जाया गया। आठ किलोमीटर के इस रास्ते में उनके साथ उनके दोस्त, परिवार के सदस्य मौजूद थे।
इस दौरान हजारों की तादाद में लोग सड़कों पर मौजूद थे।
इसके बाद स्टेडियम में हुए सम्मान समारोह में इन तीनों का स्वागत किया गया और महिला क्रिकेट में दिए गए योगदान की सराहना की गई।
dharmpath.com dharmpath