टीवी शो में अभिनय करेंगे विदरस्पून, एनिस्टन

लॉस एंजेलिस, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन और रीज विदरस्पून आगामी टेलीविजन धारावाहिक के लिए एकजुट हुए हैं। यह न्यूयॉर्क मॉर्निग शो पर आधारित है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘हाउस ऑफ कार्डस’ निर्माता जय कार्सन स्क्रिप्ट लिखेंगे, वहीं स्टीव क्लोव्स कार्यकारी निर्माता होंगे।

विदरस्पून और एनिस्टन कार्यकारी निर्माता होंगे।

उद्योग के सूत्रों का कहना है कि आने वाले सप्ताह में श्रृंखला से नेटवर्क और स्ट्रीमिंग सेवाओं की खरीदारी की संभावना है।

एनिस्टन और विदरस्पून इससे पहले भी साथ काम कर चुके हैं।

वर्ष 2004 में ‘फ्रेंड्स’ के बाद यह एनिस्टन का पहला नियमित शो है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493