मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपने सभी प्रशंसकों और समर्थकों से बाढ़ प्रभावित गुजरात और असम राज्य की मदद के लिए आग्रह किया है।
आमिर ने शानिवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने असम और गुजरात के बाढ़ पीड़ितों की मदद का आग्रह किया है।
उन्होंने उनकी मदद के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने का आग्रह किया है।
आमिर ने कहा, “असम और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में एक भयानक बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। वहां रहने वाले लोग अपनों का जीवन और बहुत कुछ खो चुके हैं। हम कुदरत के कहर से असहाय हैं, लेकिन हम अपने भाइयों और बहनों की मदद के लिए असहाय नहीं हैं।”
उन्होंने कहा, “इसलिए, मैं आपसे असम और गुजरात के लिए की मदद की अपील करता हूं। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करें। मैं भी कर रहा हूं, मेरी सहायता करें। धन्यवाद। जय हिंद।”
dharmpath.com dharmpath