प्रियंका बनाएंगी माधुरी के जीवन पर अमेरिकी कॉमेडी सीरीज

लॉस एंजिलिस, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। अब चर्चा है कि वे अमेरिकी नेटवर्क ‘एबीसी’ के लिए एक कॉमेडी सीरीज का निर्माण करने जा रही है, जो बॉलीवुड की नृत्य की देवी माधुरी दीक्षित के जीवन पर आधारित होगा।

लॉस एंजिलिस, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। अब चर्चा है कि वे अमेरिकी नेटवर्क ‘एबीसी’ के लिए एक कॉमेडी सीरीज का निर्माण करने जा रही है, जो बॉलीवुड की नृत्य की देवी माधुरी दीक्षित के जीवन पर आधारित होगा।

‘वेराइटी डॉट कॉम’ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक अभी इस सीरीज का क्या नाम होगा इस पर विचार चल रहा है। लेकिन यह माधुरी के असली जीवन पर आधारित होगी, जो इस परियोजना की सह-निर्माता भी हैं।

इसमें दिखाया जाएगा कि माधुरी किसी प्रकार से अमेरिकी उपनगर में अपने द्वि-सांस्कृतिक परिवार में रहने आती है तथा अपने रंगारंग जीवनशैली को एक सुस्त शहर में लाने की कोशिश करती है।

वास्तविकता में माधुरी ने श्रीराम नेने से शादी के बाद फिल्मों की दुनिया से ब्रेक ले लिया था। वो उस समय अमेरिका में रहते थे। माधुरी उनके साथ मुंबई छोड़कर अमेरिका के डेनवर में रहने आई थी। दो बच्चों की मां माधुरी ने पांच साल पहले मुंबई की फिल्मी दुनिया में वापसी की थी। वह हिंदी फिल्म उद्योग की सबसे आर्कषक अभिनेत्रियों में से एक हैं।

पिछले महीने ही माधुरी ने इसकी चर्चा की थी और कहा था कि कुछ नया और रोमांचक होने जा रहा है, जिसकी घोषणा की जाएगी।

प्रियंका फिलहाल अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ में काम कर रही है, जिसका तीसरा सीजन चल रहा है। इस साल की शुरूआत में प्रियंका ने अपना हॉलीवुड डेब्यू ‘बेवाच’ से किया और फिलहाल वे लियम हेम्सवर्थ के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी ‘इजंट इट रोमांटिक’ की शूटिंग कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493