रियो डी जनेरियो, 30 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग क्लब वालेंसिया के पूर्व गोलकीपर डिएगो आल्वेस ब्राजील के शीर्ष क्लब-फ्लामेंगो के लिए डेब्यू को तैयार हैं।
फ्लामेंगो के कोच जी रिकाडरे ने इस बात की पुष्टि की है कि वह रविवार को कोरिंथियंस के साथ होने वाले सेरी-ए मैच में खेलेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रिकाडरे ने कहा कि 32 साल के आल्वेस ने अपने नए क्लब सदस्यों के साथ दो सप्ताह पहले ही अभ्यास शुरू कर दिया था।
आल्वेस इस टीम में एलेक्स मुराल्हा का स्थान लेंगे, जो बीते साल रियो के क्लब फिग्वेरेंसी से यहां आने के बाद संघर्ष करते दिख रहे हैं।
आल्वेस ने 2011 में अल्मेरिया से वालेंसिया का रुख किया था। फ्लामेंगो के लिए पांच साल का करार करने से पहले आल्वेस ने वालेंसिया की सीनियर टीम के लिए 146 मैच खेले।
साल 2016 में आल्वेस ने स्पेनिश लीग में अधिक 17 पेनाल्टी बचाने का रिकार्ड कायम किया। उन्होंने एक सीजन मे सबसे अधिक पेनाल्टी बचाने के एंडोनी जुबीजारेता के रिकार्ड को ध्वस्त किया।
dharmpath.com dharmpath