चेन्नई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार मणिरत्नम अपने पूर्व सहायक बिजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित आगामी मलयालम-तमिलद्विभाषी फिल्म ‘सोलो’ की रिलीज को लेकर उत्सुक हैं।
मणिरत्नम ने आईएएनएस से कहा, “फिल्म की पहली झलक देखी। उम्मीद है यह शानदार होगी। इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”
दलकेर सलमान द्वारा अभिनीत ‘सोलो’ चार कहानियों का संकलन है।
फिल्म के बारे में बिजॉय नांबियार ने कहा, “यह पृथ्वी, जल, अग्नि और वायु पर आधारित चार अलग-अलग कहानियों का संग्रह है। फिलहाल मैं कहानी के बारे में और अधिक नहीं बता सकता।”
उन्होंने कहा, “हमने हर दृश्य की दो बार शूटिंग की है। एक बार तमिल में और दूसरी बार मलयालम में। यह एक ही फिल्म की समय और लागत पर दो फिल्में बनाने जैसा है।”
‘सोलो’ सितंबर में रिलीज होगी। इसमें आरती वेंकटेश, धंसिका, डिनो मोरिया, नेहा शर्मा और श्रुति हरिहरन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का निर्माण गेटवे फिल्म्स और अब्बाम फिल्मस संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath