चेन्नई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। निर्माता मुनिरत्ना ने अपनी आगामी फिल्म ‘कुरुक्षेत्र’ के लिए कई कलाकारों का चयन किया है। यह कन्नड़ सिनेमा की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म हो सकती है।
चेन्नई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। निर्माता मुनिरत्ना ने अपनी आगामी फिल्म ‘कुरुक्षेत्र’ के लिए कई कलाकारों का चयन किया है। यह कन्नड़ सिनेमा की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म हो सकती है।
नागन्ना के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में महाभारत की कहानी को कौरवों के नजरिए से दर्शाया जाएगा।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फिल्म के लिए अधिकांश सदस्यों को चुन लिया गया है।
सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “मुख्य कलाकारों में कृष्ण की भूमिका के लिए रविचंद्रन, भीष्म के लिए अंबरीश, दुर्योधन के लिए दर्शन, द्रौपदी के लिए स्नेहा, कुंती के लिए लक्ष्मी और अर्जुन के लिए निखिल गौड़ा को चुना गया है। अगले सप्ताह तक छोटी भूमिकाओं के लिए भी कुछ और कलाकारों को चुन लिया जाएगा।”
रामोजी फिल्म सिटी में भव्य सेट लगाया गया है, जहां बड़े पैमाने पर फिल्म की शूटिंग की जाएगी।
फिल्म में संगीत देने के लिए वी. हरिकृष्णा को अनुबंधित किया गया है।
निर्माता अगले साल संक्रांति के मौके पर इसे भव्य तरीके से रिलीज करने चाहते हैं।
dharmpath.com dharmpath