चैम्पियंस कप : दोस्ताना मैच में रियल से जीता बार्सिलोना

मियामी, 30 जुलाई (आईएएनएस)। इंटरनेशनल चैम्पियंस कप में शनिवार देर रात खेले गए एल क्लासिको दोस्ताना मैच में बार्सिलोना ने रियल मेड्रिड को 3-2 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने तीसरे मिनट में ही गोल कर बार्सिलोना का खाता खोला।

इसके बाद सातवें मिनट में इवान राकिटिक ने दूसरा गोल किया। रियल ने भी इन दो गोलों का करारा जवाब देते हुए 14वें और 36वें मिनट में दो गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया।

रियल के लिए पहले हाफ में ये दो गोल माटेओ कोवाकिक और मार्को आसेंसियो ने किए।

इस प्री-सीजन इंटरनेशनल चैम्पियंस कप के दोस्ताना मैच को देखने के लिए हार्ड रॉक स्टेडियम में करीब 65,000 दर्शक मौजूद थे।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता देखी गई। 50वें मिनट में जेरार्ड पीके ने गोल कर जीत बार्सिलोना के खाते में डाल दी।

इस मैच के लिए टिकट की कीमत 600 डॉलर से शुरू होकर 4,500 डॉलर तक थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493