लीवरपूल ने दोस्ताना मैच में हेथा बर्लिन को 3-0 से हराया

लीवरपूल, 30 जुलाई (आईएएनएस)। फिलिप कोटिन्हो की कप्तानी में लीवरपूल ने प्री-सीजन में खेले गए एक दोस्ताना मैच में हेथा बर्लिन को 3-0 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार देर रात खेले गए इस मैच में लीवरपूल के लिए डोमिनिक सोलंके, जॉर्जिनियो विज्नाल्डम और मोहम्मद सालाह ने गोल किए।

मैच के पहले हाफ में अपना दबदबा बनाए रखते हुए लीवरपूल ने 16वें मिनट में पहला गोल दागा। टीम के लिए यह पहला गोल सोलंके ने किया।

इसके बाद 38वें मिनट में विज्नाल्डम ने क्लब के लिए दूसरा गोल कर उसे बर्लिन पर 2-0 से बढ़त दी।

दूसरे हाफ में भी लीवरपूल ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। 25 वर्षीय खिलाड़ी सालाह ने 62वें मिनट में लीवरपूल क्लब के लिए तीसरा गोल कर उसे बर्लिन पर 3-0 से जीत दिलाई।

लीवरपूल के कोच जुर्गेन क्लोप ने कहा, “कोटिन्हो और सालाह दो शीर्ष स्तरीय खिलाड़ी हैं और हमारी टीम में उन जैसे खिलाड़ियों के होने से हमें बहुत खुशी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493