बर्लिन, 30 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मनी के शहर कांसटांस में रविवार को नाइटक्लब में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार तड़के साढ़े चार बजे एक आदमी ने गोलीबारी की जिससे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
अधिकारियों ने कहा कि गोली चलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गोली मार दी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
यह हमला मैक्स स्ट्रोमेयर स्ट्रेसी मार्ग पर ग्रे नाइटक्लब में हुआ।
यह नहीं पता चल सका है कि गोलीबारी किस कारण से की गई।
dharmpath.com dharmpath