लॉस एंजेलिस, 30 जुलाई (आईएएनएस)। मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) के फाइटर व अभिनेता टायरन वूडली ने भारत में रहने के दौरान जो बेहतरीन समय गुजारे उसके लिए सलमान खान का आभार जताया है। वुडली फिल्म ‘सुल्तान’ में अभिनेता के खिलाफ लड़ते नजर आए थे।

वुडली ने रविवार को ट्विटर पर सलमान की तारीफ की।
उन्होंने लिखा, “एसके (सलमान)! अपने परिवार से मिलाने के लिए आमंत्रित करने और भारत में मेरा अनुभव शानदार बनाने के लिए मैं आपकी सराहना करता हूं।”
इसके जवाब में सलमान ने लिखा, “प्रशंसा भरे शब्दों के लिए आपका धन्यवाद टायरन वुडली, वास्तव में इसकी सराहना करता हूं और आज की लड़ाई के लिए आपको शुभकामनाएं। ईश्वर आप पर कृपा करें।”
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘सुल्तान’ में वुडली एक रेसलर के रूप में नजर आए थे, जो सुल्तान अली खान (सलमान) के खिलाफ मैच में लड़ता है। फिल्म में अनुष्का शर्मा, रणदीप हुड्डा, अमित साध और मियांग चेंग जैसे कलाकार भी हैं।
dharmpath.com dharmpath