मेक्सिको सिटी, 30 जुलाई (आईएएनएस)। मेक्सिको के अधिकारियों ने वेराक्रूज राज्य में एक ट्रेलर में फंसे पाए गए 178 मध्य अमेरिकी प्रवासियों को बचा लिया है।
सीएनएन की रपट के अनुसार, शनिवार को बचाए गए शरणार्थियों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं और उन्हें अमेरिका-मेक्सिको सीमा के पास तंतिमा शहर में रखा गया है।
हालांकि शरणाथियों के स्वास्थ्य के बारे में तत्काल पता नहीं चल सका है।
देश के राष्ट्रीय प्रवजन संस्थान के अनुसार, ग्वाटेमाला, होंदुरास और अल सल्वाडोर से प्रवासी हिंसा और गरीबी से बचने के लिए वराक्रूज राज्य से होते हुए अमेरिका जा रहे थे।
बिना कागजातों के वे ट्रेलरों और मालगाड़ियों के ऊपर बैठकर यात्रा कर रहे थे और यात्रा पूरी करने से पहले कुछ बुरी तरह घायल हुए हैं, यहां तक कि कुछ की मौत भी हुई है।
इस हादसे से एक सप्ताह पूर्व बिना कागजात के 10 शरणार्थियों की टेक्सास में एक छोटे ट्रक में अत्यधिक गर्मी से मौत हो गई थी।
यह ट्रैक्टर-ट्रेलर सैन एंटोनियो शहर में खड़ा पाया गया था।
dharmpath.com dharmpath