कम्पाला (युगांडा), 30 जुलाई (आईएएनएस)। युगांडा की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच मिलुतिन श्रेदोजेविक ने युगांडा टीम के साथ अपने करार की समाप्ति की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि देश की फुटबाल निकाय के साथ वह अपने करार को समाप्त कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कोच श्रेदोजेविक ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि वह अपना पद छोड़ रहे हैं, क्योंकि युगांडा फुटबाल संघ (एफयूएफए) उनके वेतन की शेष राशि और बोनस राशि 64,000 डॉलर का भुगतान करने में असफल रहा है।
सर्बिया के रहने वाले श्रेदोजेविक ने कहा कि वह अब राष्ट्रीय टीमों के नहीं, बल्कि क्लबों की कोचिंग के काम पर ध्यान देंगे।
उन्होंने कहा, “यह फैसला करना काफी मुश्किल है, लेकिन मैंने स्थानातंरण का फैसला कर लिया है। संघ ने अपने करार के अनुसार मुझे दी जाने वाली राशि का भुगतान नहीं किया।”
dharmpath.com dharmpath