कोयंबटूर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। दो बार एशिया-पैसिफिक रैली (एपीआरसी) के विजेता रेसर गौरव गिल ने एमआरएफ एफएमएससीआई राष्ट्रीय रैली चैम्पियनशिप (आईएनआरसी) की शुरुआत जीत के साथ की है।
उन्होंने रविवार को यहां प्रतियोगिता के पहले दौर में जीत हासिल की।
भारत के 35 वर्षीय रेसर ने अपने सह-चालक मूसा शरीफ के साथ पहले स्तर में बढ़त हासिल की।
दिल्ली के गिल इस प्रतियोगिता में टीम महिंद्रा के एक्सयूवी-500 के ड्राइवर हैं। उन्होंने एक घंटे और 36 सेकेंड में 70 किलोमीटर की रेस पूरी की।
बेंगलुरु के करन कादुर और निखिल पाई ने इस प्रतियोगिता के पहले दौर में दूसरा स्थान हासिल किया।
पहले दौर में मिली जीत पर बयान देते हुए गौरव गिल ने कहा, “यह एक अच्छी जीत थी। मैंने कोयंबटूर में ड्राइविंग का आनंद लिया। जीत के साथ सत्र की शुरुआत करना हमेशा ही शानदार होता है।”
उन्होंने कहा, “यह एक अच्छा राउंड था और इसे पूरा करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई।”
dharmpath.com dharmpath