बुडापेस्ट, 30 जुलाई (आईएएनएस)। फेरारी के जर्मन चालक सेबास्टियन वेटल ने रविवार को हंगरी ग्रांप्री. फॉर्मूला-1 रेस जीत ली।
इस खिताबी जीत के साथ ही वेटल ने विश्व चैम्पियनशिप की रेस में शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
रविवार को हुई रेस में वेटल ने शुरू से बढ़त बनाए रखी और अपनी ही टीम के फिनलैंड के चालक किमी रायकोनेन को पछाड़ते हुए खिताब जीता।
मर्सिडीज के चालक फिनलैंड के वाल्टेरी बोटास तीसरे स्थान पर रहे।
यह वेटल के करियर का 46वां एफ-1 खिताब है। विश्व चैम्पियनशिप स्टैंडिंग में वेटल ने दूसरे स्थान पर मौजूद ब्रिटेन के लुइस हैमिल्टन से अंकों की बढ़त में और इजाफा कर लिया।
मर्सिडीज के चालक हैमिल्टन हंगरी ग्रांप्री. में चौथे स्थान पर रहे।
रेड बुल टीम के नीदरलैंड्स के चालक मैक्स वर्सटापेन पांचवें, माक्लारेन टीम के स्पेनिश चालक फर्नाडो अलोंसो छठे और टोरो रोसो टीम के कार्लोस सैंज सातवें स्थान पर रहे।
dharmpath.com dharmpath