मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता शाहिद कपूर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन तमाम व्यस्तताओं के बीच वह अपनी बेटी मीशा कपूर का पहला जन्मदिन देश के बाहर मनाने के लिए समय निकालेंगे।
शाहिद और उनकी पत्नी मीरा की बेटी मीशा 26 अगस्त को एक साल की हो जाएगी।
शाहिद ने शनिवार रात को मुंबई में एक पुरस्कार समारोह से इतर कहा, “(मीशा के जन्मदिन के समय) शायद हम देश में नहीं होंगे। मैं वह समय परिवार के साथ बिताऊंगा।”
dharmpath.com dharmpath