किम जोंग-उन ने मिसाइल परीक्षण का जश्न मनाया

प्योंगयांग, 31 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन ने अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल के सफल परीक्षण की खुशी में 28 जुलाई को अपनी पत्नी के साथ एक शानदार जश्न आयोजित किया, जिसमें सत्तारूढ़ ‘वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया’ के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

उत्तर कोरियाई समाचार पत्र रोडोंग सिनमन और समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, रविवार को यहां आयोजित जश्न में वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया की केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष री मान-गोन और उत्तर कोरिया के सामरिक रॉकेट फोर्स के प्रमुख किम रैक-ग्योम जैसे लोग शामिल हुए।

समारोह में ऑर्केस्ट्रा पर प्रस्तुति दी गई और गायन भी हुआ।

री ने कहा, “ह्वासोंग-14 के दूसरे सफल परीक्षण ने एक नई वैश्व राजनीतिक संरचना स्थापित की है, जिसकी धुरी समाजवादी कोरिया है।”

उन्होंने देश से नए प्रकार की बैलिस्टिक मिसाइल बनाने और रक्षा व वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि व सफलता हासिल करने का भी आग्रह किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को दूसरे अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल का परीक्षण किया था।

परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया ने दावा किया था कि मिसाइल अमेरिका के किसी भी हिस्से में पहुंच सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493