ब्राजील सेरी-ए में फ्लामेंगो का कोरिंशियंस से मुकाबला ड्रॉ

रियो डी जनेरियो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। डिफेंडर रीवर की ओर से किए गए गोल की बदौलत फ्लामेंगो को कोरिंथियंस के खिलाफ खेले गए मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा और यह मैच ड्रॉ हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील सेरी-ए चैम्पियनशिप में रविवार रात को फ्लामेंगो और कोरिंथियंस के बीच खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

मैनचेस्टर सिटी के पूर्व स्ट्राइकर जो ने गोल कर कोरिंथियंस का खाता खोला और 1-0 से बढ़त हासिल की।

इस गोल की प्रतिक्रिया में रीवर ने अपना दमखम दिखाते हुए फुटबॉल को कोरिंथियंस के पाले में पहुंचाया और फ्लामेंगों का खाता खोल स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

अंत तक दोनों क्लबों के बीच बराबरी पर रहा यह मैच ड्रॉ हो गया।

इस ड्रॉ हुए मैच के साथ ही साओ पाउलो क्लब लीग सूची में 41 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है, वहीं फ्लामेंगो पांचवें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493