मिस्र के 65 प्रतिशत परिवारों में 9 बच्चे : मंत्री

कायरो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। मिस्र के परिवारों में से 65 प्रतिशत में औसतन नौ बच्चे हैं, जो राष्ट्र के विकास में बाधक हो सकता है।

कायरो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। मिस्र के परिवारों में से 65 प्रतिशत में औसतन नौ बच्चे हैं, जो राष्ट्र के विकास में बाधक हो सकता है।

मिस्र के सामाजिक एकता मंत्री घाडा वाली ने रविवार को कहा, “जनसंख्या वृद्धि की दर 2.5 प्रतिशत हो चुकी है, जिसके चलते 10 वर्षो से कम समय में आर्थिक विकास दर को तीन गुना बढ़ाने की जरूरत पैदा हो गई है, जो फिलहाल संभव नहीं है।”

मंत्री ने साथ ही कहा कि मिस्र की 62 प्रतिशत माएं अनपढ़ हैं।

लोक जनसंचार और सांख्यिकी के लिए केंद्रीय एजेंसी के मुताबिक, मिस्र की जनसंख्या 10 करोड़ से अधिक हो गई है।

राष्ट्रपति अब्देल-फत्ताह अल सीसी के मुताबिक, आतंकवाद और बढ़ती जनसंख्या फिलहाल मिस्र की सबसे बड़ी चुनौतियां हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493