मंत्री पुत्र की जेल मुलाकात को लेकर नोटिस

indexपिछले दिनों प्रदेश के शिक्षा मंत्री पारस जैन के पुत्र बिना अनुमति लाल बत्ती लगी गाड़ी लेकर आए और इंदौर जेल में किसी से मिलने के लिए गए थे। बाकायदा मंत्री पुत्र को जेल प्रहरी जेल के अंदर लेकर गया और जिस शख्स से मुलाकात करना थी उससे मुलाकात कर वापस कार तक छोडऩे आया। इस घटना को लेकर काफी हंगामा हुआ था। मंत्री पुत्र को बिना इजाजत किस तरह से जेल के अंदर ले जाकर मुलाकात करवाई गई इसको लेकर डीजी जेल को शिकायत की गई। गुरुवार को जेल अधीक्षक ने जेलर,डिप्टी जेलर और एक प्रहरी को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले में शिक्षा मंत्री पारस जैन ने स्वीकार किया कि उनका पुत्र लाल बत्ती लगी गाड़ी में सफर कर रहा था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493