बीजिंग चीन का सबसे स्मार्ट शहर

बीजिंग, 31 जुलाई (आईएएनएस)। कैसलेश सोसाइटी पर सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन में बीजिंग सबसे स्मार्ट शहर है।

चीन की प्रौद्योगिकी दिग्गज टेंसेंट व चोंगयांग इंस्टीट्यूट फॉर फाइनेंशियल स्टडीज व फ्रांसीसी बाजार अनुसंधान कंपनी इप्सोस द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित रिपोर्ट में चीन के 324 शहरों में परिवहन, शिक्षा, दुकानें व खाद्य पदार्थो के वितरण के आधार पर स्मार्ट शहर का स्तर तय किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कुल मिलाकर बीजिंग को कैशलेस सोसाइटी में पहला स्थान मिला है। इसके बाद शेनझेन, ग्वांग्झू व शंघाई को स्थान मिला है।

डोंग्गुअन व फोशन को छठा व व दसवां स्थान मिला है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 40 फीसदी चीनी 100 युआन (15 डॉलर) से कम बाहर जाते समय नकदी रखते हैं, जबकि 52 फीसदी अपने कुल मासिक खपत का 20 फीसदी नकदी इस्तेमाल करते हैं।

इसमें 70 फीसदी से ज्यादा जवाबदाताओं ने कहा कि वह नकदी में 100 युआन के साथ एक हफ्ते से ज्यादा समय तक रह सकते हैं व 84 फीसदी ने कहा कि वे बाहर जाते समय मोबाइल फोन के साथ बिना नकदी के आराम महसूस करते हैं।

यह रिपोर्ट 8 अगस्त को वीचैट के वार्षिक समारोह ‘कैशलेस डे’ के अवसर पर पेश की जानी है। यह समारोह एक हफ्ते चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493