काबुल में विस्फोट, गोलीबारी (लीड-1)

काबुल, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को इराकी दूतावास के पास हुए कम से कम दो विस्फोटों और उसके बाद हुई गोलीबारी में कई सारे लोग मारे गए हैं। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट(आइएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक के बाद एक हुए दो विस्फोट लगभग दोपहर के समय पड़ोसी इलाके शॉ-ए नॉ में हुए और इसके बाद गोलीबारी हुई।

बीबीसी की रपट के अनुसार, एक आत्मघाती हमलावर ने उस इलाके को निशाना बनाया, जहां पुलिस मुख्यालय और इराकी दूतावास स्थित हैं। आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। इससे पहले क्षेत्र से नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

इस्लामिक स्टेट ने कहा कि उसने इस हमले को अंजाम दिया है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने ‘पझवोक अफगान न्यूज’ से कहा कि पहला विस्फोट सुबह 11.30 बजे के आसपास हुआ, उसके बाद गोलीबारी हुई। दूसरा विस्फोट दोपहर के समय कुलुला पोस्ता क्षेत्र में हुआ।

अफगान विशेष बल के सदस्यों ने इलाके को घेर लिया था। विस्फोटों के कारण घटनास्थल पर धुंए का गुबार देखा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493