बर्नाबेयू ट्रॉफी में रियल मेड्रिड का सामना फिओरेंटिना से

मेड्रिड, 31 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड का मुकाबला 23 अगस्त को सैंटियागो बर्नाबेयु ट्रॉफी के 37वें संस्करण में फिओरेंटिनो से होगा।

यह मैच दोनों टीमों के बीच हुए यूरोपियन कप फाइनल की 60वीं वर्षगांठ के जश्न के तौर पर खेला जाएगा। स्पेनिश क्लब ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह मैच 23 अगस्त को सैंटियागो बर्नाबेयू में आयोजित किया जाएगा। इसी स्टेडियम ने 30 मई 1957 को यूरोपीयन कप फाइनल की मेजबानी की थी। उस मैच में रियल मैड्रिड ने इटली के क्लब को 2-0 से हराया था। इस मैच में अलफ्रेडो डि स्टेफानो और फ्रांसिस्को गिंटो ने गोल किए थे।

जिनेदिन जिदान की टीम ने बर्नाबेयू ट्रॉफी के अंतिम संस्करण को लगातार 11वीं बार अपने नाम किया था। उसने फाइनल मैच में फ्रांस की टीम स्टेड डे रिम्स पर 5-3 से जीत दर्ज की थी।

स्पेनिश लीग विजेता ने 26 बार बर्नाबेयू ट्राफी को अपने नाम किया है। 2004 के बाद से लगातार रियल मेड्रिड इस टूर्नामेंट को जीतती आ रही है।

यह टूर्नामेंट 1979 में शुरू हुआ था। तब से यह हर साल आयोजित किया जाता है। सिर्फ 2014 में रियल मेड्रिड के कार्यक्रम के कारण इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो सका था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493