मेरा अभिव्यक्ति की आजादी में विश्वास : रघुराम

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी शो ‘एमटीवी रोडीज’ फेम रघुराम का कहना है कि वह अभिव्यक्ति की आजादी में विश्वास रखते हैं।

हालांकि, वह कहते हैं कि जब टेलीविजन शो की बात आती है तो वहां आत्म-नियमन होना चाहिए।

यह पूछने पर कि क्या रियलिटी टीवी शो इस तरह बनने चाहिए कि उन्हें पूरा परिवार मिलकर देख सके। इसके जवाब में रघु ने आईएएनएस को बताया, “मैं लोगों को यह नहीं बताऊंगा कि शो कैसे बनाने चाहिए। मैं अभिव्यक्ति की आजादी में यकीन रखता हूं। लोगों को वह कहने की स्वतंत्रता होनी चाहिए, कि वह क्या कहना चाहते हैं लेकिन मैं यह भी मानता हूं कि क्या कहना है या क्या नहीं कहना है, इसे लेकर आत्म-नियमन होना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493