एंड्रेनलिन के राजस्व में 88 फीसदी की बढ़ोतरी

चेन्नई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। एचआर प्रौद्योगिकी क्षेत्र की वैश्विक उत्पाद एवं सॉफ्टवेयर समाधान प्रदाता कंपनी एंड्रेनलिन ईसिस्टम्स लिमिटेड के राजस्व में वित्त वर्ष 2016-17 में 88 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।

कंपनी ने अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णा जी वी गिरि ने यह जानकारी देते हुए कहा कि 2002 में स्थापित एंड्रेनलिन ईसिस्टम्स की पहुंच मुख्य रूप से दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया और एपीएसी देशों में है।

उन्होंने कहा, “एचसीएम उद्योग की वृद्धि में योगदान देते हुए मुझे यह साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि एंड्रेनलिन ने 2016 में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में दक्षिण एशिया क्षेत्र में 69 फीसदी, पश्चिम एशिया क्षेत्र में 50 फीसदी और एशिया प्रशांत क्षेत्र में 300 फीसदी वृद्धि दर्ज की है। हमने शानदार परिणाम दिए हैं और फिलहाल एंड्रेनलिन को प्रीमियम एचसीएम प्रोडक्ट श्रेणी में जगह दिलाने की दिशा में काम कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “फिलहाल हम एसएमबी ग्राहकों के लिए कुछ आकर्षक नए उत्पाद विकसित कर रहे हैं जो हमारे उत्पादों की पेशकश में नया जुड़ाव लाएंगे और उन्हें इसी वर्ष पेश किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि ये अपनी खूबियों और आसानी से इस्तेमाल की जा सकने की क्षमताओं के साथ बाजार में नया बदलाव लाएंगे।”

एंड्रेनलिन सोशल मीडिया, मोबिलिटी, एनालिटिक्स और क्लाउड जैसी खूबियों के साथ टूल्स की पेशकश करती है। एंड्रेनलिन ईसिस्टम्स जोलॉग जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करती है जो सॉफ्टवेयर एप्लीकेशंस के लिए एक बुद्धिमान ह्यूमन लैंग्वेज इंटरफेस है जिससे लेनदेन आसानी और तेजी से पूरे होते हैं।

कंपनी ने बताया कि 131 से अधिक ग्राहकों को अपने साथ जोड़ते हुए एंड्रेनलिन ईसिस्टम्स ने 2016-17 में अपनी कमाई में 88 फीसदी वृद्धि दर्ज की है। पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले कंपनी के कुल मार्जिन का स्तर 41 फीसदी से बढ़कर 61 फीसदी हो गया। इसके अलावा कुल संपत्ति में 45 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की है।

एंड्रेनलिन ईसिस्टम्स ऑस्ट्रेलिया, जापान जैसे बाजारों में विस्तार करने की योजना बनाई है, साथ ही अपने यूजर इंटरफेस, प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स, गैमिफिकेशन और मशीन लनिर्ंग को बेहतर बनाने वाले उत्पादों में निवेश करने की योजना बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493