‘सिमरन’ को लेकर लगाई जा रही अटकलें झूठी, मनगढ़ंत : हंसल मेहता

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक हंसल मेहता ने कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘सिमरन’ को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खारिज करते हुए उन्हें झूठा, दुर्भावनापूर्ण और पूरी तरह से मनगढं़त बताया है।

मेहता ने उन खबरों से इनकार किया है कि पहले कट से नाखुश होने के बाद कंगना ने ट्रेलर के संपादन की बागडोर अपने हाथ में ले ली।

मेहता ने अपने बयान में कहा, “यह सारी अटकलें झूठी, दुर्भावनापूर्ण और पूरी तरह से मनगढं़त हैं। मैं अपने टीम के साथ करीब से सहयोग करता हूं और मेरे कलाकार इस सहयोग का अभिन्न हिस्सा हैं। मुझे यह गुस्सा दिलाता है कि हर बार दुर्भावनापूर्ण बातें फैलती हैं और लोग बेवजह कंगना को घसीटते हैं, वह एक महत्वपूर्ण दोस्त, कलाकार और सहयोगी हैं।”

उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से बेहत तकलीफ पहुंची है कि दुर्भावना से भरे हुए कुछ लोगों ने विशाल भारद्वाज के साथ उनके रिश्ते को भी इसका हिस्सा बानने की कोशिश की। फिल्मकार ने कहा कि विशाल उनके करीबी दोस्तों में से एक हैं और उनकी वजह से वह आज फिल्में बना रहे हैं।

फिल्म के सह-निर्माता भूषण कुमार ने कहा कि वे इस तरह की खबरों से दुखी हैं, क्योंकि इससे फिल्म गलत वजहों से चर्चा में रहती है।

‘सिमरन’ 15 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493