‘ए जेंटलमैन’ अन्य दोहरी भूमिकाओं जैसी नहीं : सिद्धार्थ

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को इस बात पर पूरा यकीन है कि आगामी फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ में दर्शकों को उनका सुंदर, सुशील, रिस्की अंदाज जरूर पसंद आएगा। इस फिल्म में वह अलग तरह की दोहरी भूमिकाओं में हैं, जो इससे पहले अन्य फिल्मों में नहीं देखी गई।

लंदन से लौटे सिद्धार्थ ने आईएएनएस से कहा, “‘ए जेंटलमैन’ एक मजेदार पॉपकॉर्न एक्शन फिल्म है और मैं दो भूमिकाएं निभाने को उत्सुक हूं। फिल्म में दोहरी भूमिका नए ट्विस्ट के साथ होगी और निश्चित तौर पर यह अन्य दोहरी भूमिकाओं वाली फिल्मों जैसी नहीं है।”

उन्होंने कहा, “जहां एक लड़का मेहनती है और जीवन की सभी चीजों का हल निकाल लेता है और एक अच्छी लड़की से शादी करना चाहता है। दूसरा किरदार आक्रमक है और सभी से लड़ने के लिए तैयार हैं। मैं यह दोनों किरदार दुनिया को दिखाने के लिए उत्सुक हूं। मैं स्टाइल से एक्शन-कॉमेडी के लिए उत्सुक हूं।”

राज निदिमोरु और डी.के कृष्ण द्वारा निर्देशित फिल्म में जैकलिन फर्नाडिस भी प्रमुख भूमिका में हैं।

सिद्धार्थ का कहना है कि उनका प्रयास हमेशा विभिन्न भूमिकाओं को चित्रित करना और दिलचस्प पटकथाओं पर काम करना है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि एक अभिनेता के रूप में अपने क्षितिज को विस्तार देने और अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग करना आवश्यक है। फिल्म में नाटक के साथ रोमांस, एक्शन और कॉमेडी का सही मिश्रण है।”

फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493