एआईयू, ब्रिटेन एथलेटिक्स ने की सख्त डोपिंग रोधी कार्यक्रम की घोषणा

लंदन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। एथलेटिक्स इंटिग्रिटी यूनिट (एआईयू) और ब्रिटेन एथलेटिक्स ने आगामी आईएएएफ विश्व चैम्पियनशिप के लिए सख्त डोपिंग रोधी कार्यक्रम की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एआईयू और यूकेआई ने अपने बयान में कहा था कि उनकी चार से 12 अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता से पहले और इसके दौरान इस कार्यक्रम को शुरू करने की योजना है।

प्रतियोगिता के दौरान, दोनों संगठन ईपीओ और स्टेरॉयड जैसे अन्य निषिद्ध पदार्थो का पता लगाने के लिए 600 से अधिक मूत्र नमूनों का परीक्षण करेंगे।

एआईयू के चेयरमैन डेविड हॉमान ने कहा, “इस कार्यक्रम की मुख्य चीजें इकाई द्वारा किया गया महत्वपूर्ण कार्य और इसके साझेदारों द्वारा लंदन में आयोजित होने वाली चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वाले एथलीटों को इस परीक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए की गई 10 माह की मेहनत है।”

पिछले 10 माह में, 2,000 रक्त नमूने और 3,000 मूत्र नमूने इकट्ठे किए गए।

प्रतियोगिताओं के दौरान इकट्ठा किए गए नमूनों को एक सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा, ताकि भविष्य में इनका फिर से परीक्षण किया जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493