रोनी स्क्रूवाला के संग काम करेंगे इरफान

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। आरएसवीपी बैनर की नई परियोजना के लिए अभिनेता इरफान खान निर्माता रोनी स्क्रूवाला के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं।

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। आरएसवीपी बैनर की नई परियोजना के लिए अभिनेता इरफान खान निर्माता रोनी स्क्रूवाला के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं।

इरफान ने कहा कि वह स्क्रूवाला के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं।

इरफान ने अपने बयान में कहा, “मैं रोनी स्क्रूवाला के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हूं। यह मेरे निभाने के लिए मजेदार किरदार है और इसका हिस्सा बनने के लिए दिलचस्प परियोजना भी है।”

आकर्ष खुराना के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म जीवन के विभिन्न पड़ाव से जुड़े तीन किरदारों की कहानी हैं।

इरफान फिल्म में रूढ़िवादी लेकिन उर्दू शायरी पसंद करने वाले शख्स के रूप में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगस्त के अंत में शुरू होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493