वैश्विक फिल्मों के लिए संगीत देना रोमांचक : आतिफ अफजल

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मन टीवी फिल्म ‘गिफ्ट’ में संगीत दे रहे संगीतकार व पाश्र्व गायक आतिफ अफजल का कहना है कि अलग भाषा और बाजार की वैश्विक फिल्म के लिए काम करने का अनुभव रोमांचक है।

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मन टीवी फिल्म ‘गिफ्ट’ में संगीत दे रहे संगीतकार व पाश्र्व गायक आतिफ अफजल का कहना है कि अलग भाषा और बाजार की वैश्विक फिल्म के लिए काम करने का अनुभव रोमांचक है।

फिल्म के निर्देशक डेनियल हैरिक हैं।

अफजल ने अपने बयान में कहा, “वैश्विक फिल्मों के लिए संगीत तैयार करना बेहद रोमांचक है क्योंकि यह हमारे भारतीय संगीत से अलग होता है। गाना ‘जिंद माही’ जो खास गानों में से एक हैं, क्योंकि एक पंजाबी गीत को जर्मन फिल्म के साथ संयोजित करना चुनौतीपूर्ण लेकिन मजेदार है। फिल्म ‘गिफ्ट’ ने मेरे लिए नए दरवाजे खोल दिए हैं क्योंकि मैंने एक और यूरोपीय फिल्म ‘देन ए हीरो कम्स अलॉन्ग’ साइन किया है, जिस पर काम मैं शुरू करने वाला हूं।”

फिल्म ‘गिफ्ट’ भारत में खासकर मुंबई की मलिन बस्तियों में नकली दवाओं और ड्रग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता पैदा करने के बारे में हैं।

अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों के अलावा अफजल की आगामी भारतीय परियोजनाओं में अध्ययन सुमन अभिनीत ‘डीएनए ऑफ लव’ और श्याम माहेश्वरी निर्देशित ‘चरणदास चोर’ शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493