अल्लू अर्जुन की ‘ना पेरू सूर्या’ की शूटिंग शुरू

हैदराबाद, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी तेलुगू फिल्म ‘ना पेरू सूर्या’ की शूटिंग बुधवार से शुरू हो गई है। इस फिल्म में वह एक सैन्य अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।

हैदराबाद, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी तेलुगू फिल्म ‘ना पेरू सूर्या’ की शूटिंग बुधवार से शुरू हो गई है। इस फिल्म में वह एक सैन्य अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि फिल्म के मुख्य दृश्यों की शूटिंग शुरू हो गई है।

फिल्म के जरिए पहली बार अर्जुन व वक्कंथम वामसी एक साथ नजर आएंगे। वामसी इस फिल्म से निर्देशन में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

वामसी को कई तेलुगू फिल्मों जैसे ‘किक’ व ‘टेंपर’ में अपनी लेखन शैली के लिए जाना जाता है।

सैन्य अधिकारी की तरह दिखने के लिए अर्जुन अमेरिका के प्रशिक्षक से एक माह का लंबा प्रशिक्षण ले रहे हैं।

अर्जुन से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वह इस भूमिका में ढलने के लिए प्रशिक्षक के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। एक सैन्य अधिकारी के रूप में इस किरदार में उनकी बेहद फिट दिखने की उम्मीद है।”

तेलुगू फिल्म उद्योग में अर्जुन पहले सिक्स पैक ऐब्स वाले अभिनेता माने जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493