चेन्नई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गोधा’ के निर्देशन के लिए मशहूर मलयालम अभिनेता और निर्देशक बेसिल जोसफ अपनी प्रेमिका एलिजाबेथ के साथ 17 अगस्त को विवाह बंधन में बंधेंगे।
चेन्नई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गोधा’ के निर्देशन के लिए मशहूर मलयालम अभिनेता और निर्देशक बेसिल जोसफ अपनी प्रेमिका एलिजाबेथ के साथ 17 अगस्त को विवाह बंधन में बंधेंगे।
बेसिल के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सगाई समारोह बेहद निजी कार्यक्रम था और इसमें जोड़ी के करीबी दोस्त और परिजन ही सम्मिलित हुए थे। वे 17 अगस्त को विवाह रचाएंगे।”
बेसिल और एलिजाबेथ त्रिवेंद्रम में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सहपाठी थे।
एलिजाबेथ टीच फॉर इंडिया में कार्यक्रम प्रबंधक के तौर पर काम करती हैं।
बेसिल की ‘गोधा’ को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता हासिल हुई थी।
dharmpath.com dharmpath