विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा को मिली जगह

लंदन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। लंदन में शुक्रवार से शुरू हो रही विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पहली बार महिलाओं की 50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा का आयोजन होगा।

इसके साथ ही अब पदक स्पर्धाओं की संख्या 48 हो जाएगी।

इस स्पर्धा का आयोजन 13 अगस्त को अंतिम दिन पुरुषों की स्पर्धा के साथ होगा। इस स्पर्धा के परिणाम और पुरस्कार राशि भी अलग होंगे।

महिलाओं की 50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा चैम्पियनशिप के आखिरी दिन आयोजित होने वाली ‘फेस्टिवल ऑफ रेस वॉक’ का हिस्सा होगी।

आईएएएफ ने बताया कि कुछ एथलीटों की ओर से किए गए आग्रह के बाद आखिरी मिनट में इस स्पर्धा को आयोजित करने का फैसला लिया गया।

लंदन में चार अगस्त से आयोजित हो रही विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का समापन 13 अगस्त को होगा और इस में 200 देशों के करीब 2000 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493