अमेरिका के प्रतिबंधों के खिलाफ मदुरो का समर्थन करेगी वेनेजुऐला की सेना

कराकस, 2 अगस्त (आईएएनएस)। वेनेजुएला सशस्त्र बल (एफएएनबी) ने राष्ट्रपति निकोलस मदुरो के प्रति ‘बिना शर्त समर्थन और वफादारी’ की पुष्टि की है। एफएएनबी ने यह समर्थन अमेरिका द्वारा मदुरो के खिलाफ लागू किए गए प्रतिबंधों के मद्देनजर दिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, एफएएनबी ने मंगलवार को कहा कि वे इन प्रतिबंधों को अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन मानते हैं।

रक्षा मंत्री व्लादिमिर पाड्रिनो के हवाले सेना ने एक विज्ञप्ति में कहा, “एफएएनबी अपने संवैधानिक रूप से निर्धारित मिशन से आगे बढ़कर अपने कमांडर-इन-चीफ के प्रति अपने बिना शर्त समर्थन और वफादारी की पुष्टि करता है और राष्ट्रीय संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा की अपने ऐतिहासिक प्रतिबद्धता को दोहराता है।”

अपने संदेश में सशस्त्र बलों ने कहा है कि अमेरिकी सरकार अपने बार-बार हस्तक्षेप करने की और सम्राज्यवादी नीति बनाए हुए है, जिसके वजह से स्थिति हिंसक हो जाती है,यह अंतर्राष्ट्रीय कानून के प्राथमिक सिद्धांतों का उल्लंघन है।

अमेरिका राष्ट्रीय कार्यकारी की छवि व शक्तियों को कम करने के लिए ऐसा करता है और इसलिए देश की संस्थाओं, शासन व स्थिरता को क्षीण करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493