मैनचेस्टर सिटी को हराना मुश्किल होगा : गिग्स

मैनचेस्टर, 2 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी रयान गिग्स ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के पूर्व विजेता मैनचेस्टर सिटी की आलोचना करते हुए कहा कि टीम की रक्षापंक्ति कमजोर है और इसका खामियाजा उसे 2017-18 सत्र में उठाना पड़ सकता है।

उन्होंने साथ ही माना कि अगर मैनचेस्टर सिटी का आक्रमण अच्छा है और अगर वह अपनी रक्षापंक्ति अच्छी करे ले तो उसे हराना मुश्किल होगा।

मैनचेस्टर सिटी ने हाल के दिनों में अपने मिडफिल्डर पाब्लो जाब्लेटा, गेल क्लिची और एलेक्जेंडर कोलारोव जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को खो दिया है।

इनके अलावा उसने गोलकीपर विली कैबेलरो को ईपीएल विजेता चेल्सी को दे दिया है और उनके स्थान पर एडर्सन सैंटाना डे मोरेस को टीम में शामिल किया है।

गिग्स ने स्काई स्पोर्ट्स वेबसाइट पर अपने कॉलम में लिखा है, “मुझे लगता है कि मैनचेस्टर सिटी टीम को हराना मुश्किल होगा। हालांकि मैं उनके पिछले सीजन के अंत के प्रदर्शन को देख रहा हूं। उनके पास सर्जियो एग्युेरो, गेब्रिएल जीसस, लेरॉय साने, केविन डे ब्रुने, डेविड सिल्वा और रहीम स्टलिर्ंग जैसे अच्छे फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं।”

उन्होंने कहा, “उन्हें सिर्फ इस बात को सुनिश्चित करने की जरूरत है कि उनकी रक्षापंक्ति सही से काम करे। यह देखना दिलचस्प होगा कि एडर्सन किस तरह से खेलते हैं, क्योंकि आप एक औसत गोलकीपर के साथ प्रीमियर लीग नहीं जीत सकते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493