फोर्टिस एसकॉर्ट्स ने जयपुर में ले फेम स्वास्थ्य सेवा किया लांच

जयपुर, 2 अगस्त (आईएएनएस)। फोर्टिस एसकॉर्ट्स ने बुधवार को महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवा ले फेम को ‘पिंक सिटी’ जयपुर में लांच किया।

ले फेम महिलाओं के लिए नैदानिक और समग्र देखभाल प्रदान करता है। इसे अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप महिला व बाल रोगियों की जरूरतों को प्रबंधित करने के लिए सुसज्जित है।

फोर्टिस ले फेम जयपुर एक 30 विस्तरों का अस्पताल है, जहां प्रसूति व उच्च जोखिम गर्भावस्था, मिनिमल एक्सेसस गॉयनोकोलॉजी सर्जररी, नवजात गहन देखभाल और त्वचा विज्ञान के विशेष विभाग हैं।

इस मौके पर फोर्टिस ले फेम की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिका पराशर ने कहा, “ले फेम में हमारा ध्यान जन्म से लेकर, किशोरावस्था, मातृत्व से लेकर रजोनिवृत्ति तक महिलाओं की देखभाल के लिए उत्कृष्ट दर्जे की चिकित्सा सेवा मुहैया कराना है। “

फोर्टिस एस्कार्ट्स अस्पताल के क्षेत्रीय निदेशक (राजस्थान) प्रतीम तमबोली ने कहा, “फोर्टिस ले फेमे जयपुर अपने ब्रांड की विरासत को आगे ले जाएगा। देश भर के विभिन्न शहरों में हमने आप को महिलाओं के लिए अग्रणी स्वास्थ्य प्रदाता के रूप में स्थापित किया है। हम कुशल चिकित्सकों के माध्यम से विश्व स्तर के मानक के अनुरूप उच्चतम नर्सिग देखभाल प्रदान करने का लक्ष्य रखते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493