मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की सबसे मशहूर मैराथनों में से एक मुंबई मैराथन को देश की अग्रणी कंपनी टाटा संस का साथ मिला है। अब यह मैराथन ‘टाटा मुंबई मैराथन’ के नाम से जानी जाएगी।
इस बात की जानकारी बुधवार को एक बयान जारी कर दी गई। इस मैराथन का नया लोगो भी जारी किया गया।
इस लोगों में मुंबई शहर से प्ररेणा लेकर साथ महाद्वीप को शामिल किया गया है। इस मैराथन में 10के नाम की नई श्रेणी भी शामिल की गई है जिसमें 15 साल से ज्यादा के धावक ही हिस्सा ले सकेंगे। मैराथन का आयोजन अगले साल 21 जनवरी को किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं।
इस मौके पर दिग्गज धावक हाइले गैब्रेसेलासी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, “2013 में मेरी मुंबई मैराथन की जुड़ी यादें काफी अच्छी हैं। उस रविवार को जुनून, जादू शानदार था। मैं आज यहां आकर काफी खुश हूं। एक दौड़ कैसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाती है यह देखना शानदार है।”
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा, “हम मुंबई मैराथन के टाइटल प्रायोजक बनकर काफी खुश हैं। मैराथन जैसे आयोजन धैर्य, दृढ़ता, उत्कृष्टता, विश्वास, प्रतिबद्धता, और जुनून को दर्शाते हैं।”
dharmpath.com dharmpath