हाइपरलूप वन यात्री पॉड ने पकड़ी 310 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड

न्यूयार्क, 2 अगस्त (आईएएनएस)। हाइस्पीड परिवहन प्रणाली हाइपरलूप वन ने अपने प्रोटोटाइप यात्री पॉड के परीक्षण के दौरान इसकी रफ्तार को 310 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है।

न्यूयार्क, 2 अगस्त (आईएएनएस)। हाइस्पीड परिवहन प्रणाली हाइपरलूप वन ने अपने प्रोटोटाइप यात्री पॉड के परीक्षण के दौरान इसकी रफ्तार को 310 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है।

हाइपरलूप के कार्यकारी अध्यक्ष और सह-संस्थापक शेरविन पिशेवार ने बुधवार को एक बयान में कहा, “यह परिवहन के नए युग की शुरुआत है।”

इस स्टार्टअप कंपनी ने अपनी पहली पीढ़ी के ‘एक्सपी-1’ यात्री पॉड के परीक्षण के दौरान 300 मीटर की दूरी तक इसे चलाया। यह पॉड रफ्तार पकड़ने के बाद पटरी के ऊपर तैरती है।

पिशेवार ने कहा, “हमने 310 किलोमीटर प्रति घंटा की ऐतिहासिक स्पीड प्राप्त करने में सफलता पाई और हम दुनिया को ‘एक्सपी-1’ को हाइपरलूप ट्यूब में दौड़ता दिखाने को उत्सुक हैं। जब आप हाइपरलूप की आवाज सुनते हैं तो आप भविष्य की आवाज सुन रहे होते हैं।”

हाइपरलूप वन में यात्रियों और सामान को एक पॉड में रखा जाता है जो कम दवाब के ट्यूब में इलेक्ट्रिक प्रोपल्सन के माध्यम से उच्च गति हासिल करती है।

उसके बाद यह पॉड मैग्नेटिक लेविटेशन के प्रयोग से ट्रैक से ऊपर उठ जाता है और बेहद मामूली एयोडायनेमिक खिंचाव के कारण जमीन पर ही हवाई जहाज की गति हासिल कर लेता है।

हाइपरलूप वन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉब लॉयड का कहना है, “हमने साबित किया है कि हमारी तकनीक काम करती है और अब हम अपने भागीदारों, ग्राहकों और दुनियाभर की सरकारों के साथ चर्चा के लिए तैयार हैं, ताकि हाइपरलूप तकनीक का पूर्ण विपणन किया जा सके।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493