डाव जोंस पहली बार 22,000 के पार

न्यूयॉर्क, 3 अगस्त (आईएएनएस)। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज इतिहास में पहली बार 22,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने में कामयाब रहा।

प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के बेहतरीन तिमाही नतीजों की वजह से कंपनी के शेयरों में इजाफा रहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज बुधवार के कारोबार में 52.32 अंकों यानी 0.24 फीसदी की मजबूती के साथ 22,016.24 पर रहा।

एसएंडपी 500 सूचकांक 1.22 अंकों यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 2,477.57 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट 0.29 अंकों यानी 0.01 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 6,362.65 पर रहा।

विश्लेषकों का मानना है कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र में मुनाफावसूली का दबाव जारी रह सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493