पुर्तगाल में विमान की आपात लैंडिंग, 2 मरे

लिस्बन, 3 अगस्त (आईएएनएस)। पुर्तगाल में एक छोटे विमान की आपात लैंडिंग के बाद दो लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुर्तगाल की एजेंसी लुसा के हवाले से बताया कि यह छोटा विमान ‘सेसना 152’ बुधवार को प्रशिक्षण उड़ान पर था। विमान में एक छात्र और 56 वर्षीय वरिष्ठ इंस्ट्रक्टर सवार थे।

यह विमान लिस्बन से लगभग 30 किलोमीटर दूर अल्माडा में कोस्टा डे कैपारिका की साओ जोआ बीच पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

एवियशन स्कूल ‘एयरोकोंडर’ ने जारी बयान में कहा कि वे घटना के कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे।

इस घटना में 45 वर्षीया महिला को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, विमान के चालक दल के दोनों सदस्यों को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493