सेविले, 3 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल खिलाड़ी जीसस नवास चार साल के करार पर सेविला क्लब में लौट आए हैं।
स्पेनिश क्लब ने इसकी घोषणा की।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सेविला के लिए नवास ने कुल 35 मैच खेले हैं। उन्होंने 23 नवम्बर, 2003 में पेशेवर खिलाड़ी के रूप में पदार्पण किया था।
इसके बाद से उन्होंने अब तक 10 सीजन में खेले गए 395 मैचों में 34 गोल दागे हैं।
इसमें उन्होंने दो यूईएफए कप खिताब, एक यूरोपियन सुपर कप खिताब, दो स्पेनिश कप खिताब और एक सुपर कप तथा स्पेनिश लीग खिताब जीते हैं।
dharmpath.com dharmpath