माटियास ने मिलान के लिए मेडिकल टेस्ट पास किया

रोम, 3 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब फियोरेंतीना के मिडफील्डर माटियास वेसीनो ने मेडिकल टेस्ट पास कर लिया है।

माटियास अब इंटर मिलान में नए खिलाड़ी के रूप में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर ने उरुग्वे के 25 वर्षीय खिलाड़ी माटियास की मेडिकल टेस्ट के दौरान की कुछ तस्वीरें जारी की।

इंटर मिलान के साथ किए गए करार के तहत मिडफील्डर माटियास अब क्लब के साथ 2021 तक बने रहेंगे।

सेरी-ए लीग मिलान इस क्लब के लिए फियोरेंतीना को 2.4 करोड़ यूरो (2.8 करोड़ डॉलर) की राशि का भुगतान करेगा।

इस करार के तहत माटियास मिलान क्लब में शामिल होने वाले दूसरे खिलाड़ी होंगे। इससे पहले क्लब ने स्पेनिश मिडफील्डर बोर्जा वालेरो के साथ करार किया था।

सेरी-ए लीग का समापन मिलान क्लब ने सातवें स्थान पर रहते हुए किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493