सोडरबर्ग ने बताया, वह फिल्मों में क्यों लौटे

लॉस एंजेलिस, 3 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता फिल्मकार स्टीवन सोडरबर्ग ने खुलासा किया है क्यों चार साल पहले रिटायर होने की घोषणा के बाद ‘लोगन लकी’ के जरिए फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

लॉस एंजेलिस, 3 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता फिल्मकार स्टीवन सोडरबर्ग ने खुलासा किया है क्यों चार साल पहले रिटायर होने की घोषणा के बाद ‘लोगन लकी’ के जरिए फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

तीन दशकों तक फिल्म निर्देशन करने के बाद सोडरबर्ग ने चार साल पहले फिल्म निर्माण से सेवानिवृत्ति की घोषणा से हॉलीवुड को चौंका दिया था।

सोडरबर्ग ने इस दौरान फिल्म से टेलीविजन में स्थानांतरण करते हुए एबीओ के लिए ‘बीहाइंड ज कैंडेलाब्रा’ दो एमी पुरस्कार जीते थे और ‘द निक’ के लिए दो एमि नामांकन मिले थे।

अकादमी पुरस्कार विजेता ने लोगन लकी के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी का फैसला किया है।

इस बारे में सोडरबर्ग ने कहा कि उन्होंने इसके पीछे तकनीकी और रचनात्मक कारण है।

उन्होंने एक बयान में कहा, “तकनीकी मोर्चे पर हम डिजिटल परि²श्य में उस बिंदु तक पहुंच रहे हैं जहां एक छोटी सी कंपनी बड़े स्टूडियो से बिना किसी फिल्म की व्यापक रिलीज कर सकती है। जब यह पटकथा मेरे पास आई तो मैं फिल्म वितरण के भविष्य पर बातचीत कर रहा था।”

उन्होंने कहा, “मुझे शुरू में पटकथा के लिए एक निर्देशक ढूंढने में मदद करने के लिए कहा गया था, लेकिन मैं जब यह पढ़ा तो इससे बहुत उत्साहित हुआ।”

पीवीआर पिक्चर्स द्वारा ‘लोगन लकी’ को 25 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493